Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया: कृपाशंकर सिंह

 

जौनपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनती कार्यकर्ताओं और पार्टी की नीतियों की जीत है। श्रीसिंह ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम राज्य में बदलाव की चाहत को दर्शाता है और आने वाले समय में BJP जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। कृपाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही यह “प्रचंड जीत” संभव हो पाई है।



Tags