Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS राममंदिर में हुई चोरी का एफआईआर दर्ज कर हाईकोर्ट के जज से कराई जाये जांच : राकेश मिश्रा


जौनपुर। श्रीराम मंदिर अयोध्या में हुई चंदा चोरी और दान पेटी से करोणो रुपये की लूट के खिलाफ जौनपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में बुधवार को धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम देश और विदेश के करोणो हिंदुओ की आस्था और विश्वास हैं, राम मंदिर से चंदे की चोरी, चढ़ाव के रुप में दानपेटियों में मिले नगदी तथा सोने चांदी की कीमती धातुओं की लूट से हिंदुओं की आस्था पर गहरा आघात लगा है। जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान राम और रामराज्य के नाम का फर्जी ढिंढोरा पीटने वाली सरकार में राममंदिर से ही अरबों खरबों की चोरी यह साबित करती है कि चंदा चोरों और और दान का पैसा लूटने वालों को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। राकेश मिश्रा ने मांग करते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हाईकोर्ट के सिटिंग जजो के पैनल से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौकीदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार राम के नाम पर गबन करने वालों को बिना एफआईआर के एसआईटी जांच कराकर बचाने का प्रयास कर रही है। एसआईटी जांच महज एक खानापूर्ति है।


 धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राममंदिर चोरी प्रकरण में सरकार सबसे पहले एफआईआर दर्ज करायें और चोरी हुए रामधन , चंदा, दान के पैसे , कीमती सोने चांदी के आभूषण, कीमती शिलाओं तथा ट्रस्ट के नाम पर खरीदी गयी जमीन घोटालो की जांच करते हुए राममंदिर ट्रस्ट के बड़े  पदाधिकारियों द्वारा अपने चहेतों और पारिवार के लोगों की किये गये नियुक्ति की भी बारीकी के साथ जांच की जानी चाहिए। आरिफ खान ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी इस देश की आस्था और विश्वास है, भगवान राम के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी। धरना प्रदर्शन को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, राकेश सिंह डब्बू, डा.राकेश मिश्र मंगला गुरु,, अनिल दुबे आजाद, लाल प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया।इस मौके पर इरशाद खान,मनभावती दूबे, फैयाज हाशमी, जयप्रकाश मिश्रा, जब्बार अली सलमानी मु.ताहिर,डा.दिलीप यादव, अश्विनी मौर्या,अजय सोनकर, रोहित सोनकर, राजकुमार गुप्ता,अरविंद यादव,अजीम शेख, प्रेमचंद एडवोकेट,अजीम शेख, सरिता यादव, संदीप निषाद,अर्चना देवी,मन्नू प्रजापति,तौसीफ अहमद,रईस अहमद, उमर इकबाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags