Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : राजपूत सेवा समिति के सदस्यों ने मृत सुमित सिंह के पिता को दी सांत्वना

नौपेड़वा(जौनपुर)। बक्शा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार की शाम जनपद के राजपूत सेवा समिति के सदस्यों ने मृत सुमित सिंह के घर पहुँच पिता नीरज सिंह गुड्डू को सांत्वना दी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पहुँचे राजपूत सेवा समिति के सदस्यों ने घटना की पूरी जानकारी ली। सदस्यों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह से वार्ता कर कठोर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान रविन्द्र कुमार सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, शशि सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, विनोद सिंह, सिद्धार्थ सिंह, मुन्ना सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहें।



Tags