Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कोबरा के जवानों ने बचाई तीन अनमोल जिंदगियां

👉गोमती नदी में दो बच्चों संग छलांग लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

पत्रकार : इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चकप्यार अली में महिला अपने दो बच्चों को नदी में फेंक कर खुद कूदने जा रही थी कि उसी समय गस्त पर निकले कोबरा के जवान स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन जिंदगियां को बचा लिया गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस की सराहना की जा रही है। मामला शनिवार दिन के लगभग 4:00 बजे का है। आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के लौटन यादव ने अपनी पुत्री गुंजन का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व इसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी अनिल कुमार यादव के साथ किया था। अनिल रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। ससुराल गुंजन मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। शनिवार सुबह अपने दोनों बच्चे आयुष 7 वर्ष और दूसरा बेटा अरविंद तीन वर्ष को साथ लेकर अपने घर से निकली और सिपाह में बस स्टैंड से उतरकर गोमती नदी के किनारे पहुंच गई और निर्माण हो रहे पुल से अपने दोनों बच्चों को उठाकर गोमती नदी में फेंक दिया। उसी समय गस्त करते हुए सिपाहियों ने उसे देख लिया और शोर मचाने पर स्थानीय लोग गोमती नदी में कूद कर दोनों बच्चों को बचा लिया और दूसरी तरफ दोनों सिपाहियों ने छलांग लगाने जा रही महिला को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीन जिंदगियां को नया जीवन मिला है। कोतवाली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों को भोजन पानी कराने के बाद मायके वालों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया और महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित सौंप दिया गया है।


Tags