जौनपुर। शहर की प्रसिद्ध गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ की फर्म द्वारा बीते कुछ दिनों पहले थाईलेंड में हुई जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में विजेता हुए केराकत तहसील के गजना गांव निवासी सौरभ यादव को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सौरभ यादव के पिता लामन यादव और उनके गुरू अशोक सोनकर, गहना कोठी परिवार के विनीत कुमार सेठ, विशाल सेठ, विपिन कुमार सेठ, हर्षित सेठ समेत पूरा गहना कोठी परिवार मौजूद रहा। इस अवसर पर विनित कुमार सेठ ने कहा कि सौरभ यादव ने कड़ी मेहनत करके देश का नाम रौशन किया है। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतना ही कम है। विदेश में जाकर सिल्वर मेडल जीतने के कारण गहना कोठी का पूरा परिवार अतिप्रसन्न मुद्रा दिखाई दिया है। राष्ट्रभक्त भावना रखने के साथ साथ समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में यह परिवार हमेशा आगे आगे चलता है।

