Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS प्रोत्साहन से निखरती है, बच्चों की प्रतिभा : बसंत शुक्ल

 


जौनपुर। विकास खंड शाहगंज स्थिति कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी का खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों प्रश्न पूछे गए,जिसका बच्चों ने संतोष जनक उत्तर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की गई। उन्होंने  छात्र उपस्थिति को शत प्रतिशत करने हेतु अध्यापकों को प्रेरित किया। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने की बात कही।  उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन हेतु जिला उपाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ,प्रशांत मिश्र सहित सभी अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त कर और अच्छा प्रयास करने का आश्वासन दिया।



Tags

Top Post Ad

Below Post Ad