जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रिंसिपल और उनके बाबू के खिलाफ पत्रकार को गाली देकर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कालीकुती निवासी एक समाचार पत्र के पत्रकार आलोक कुमार वर्मा ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उन्होंने अपने समाचार पत्र में आईटीआई में हो रहे भ्रष्टाचार की एक खबर प्रकाशित किया था। उस छपी हुई खबर को लेकर मनोज कुमार सिंह जो आईटीआई में नियुक्त है घर पर आय। वहाँ आलोक वर्मा ना मिलने के कारण मनोज सिंह ने फोन पर उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की धमकी और गाली देने के मामले में प्रिंसिपल मनीष पाल और मनोज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
