Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कुंवर आजाद सिंह के समर्थन में एकजुट हुआ ठेकेदार समाज

जौनपुर। जौनपुर ठेकेदार संघ द्वारा आयोजित बैठक में जनपद भर के ठेकेदार सम्मिलित हुए। इस दौरान सभी ठेकेदारों ने जिला अध्यक्ष कुंवर आजाद सिंह के समर्थन में अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में उपस्थित  ठेकेदारों ने संगठन की एकता को सर्वोपरि माना। अधिकतर ठेकेदारों ने कुंवर आजाद सिंह  के समर्थन में दिखे और तमाम भ्रामक बातों का खंडन किया।  कुंवर आजाद सिंह वीआईपी ने उपस्थित तमाम ठेकेदारों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। 

जिला अध्यक्ष ने उपस्थित तमाम ठेकेदारों को बताया कि सभी ठेकेदारों के सुख-दुख में पूरी तन्मयता के साथ खड़ा रहूंगा। इस बैठक में धीरज मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, डब्लू सिंह, बिहारी लाल यादव, प्रदीप सिंह बटेवरा, राजू मिश्रा नितिन सिंह, नीरज सिंह सुनील सिंह, अमित सिंह, सीपी सिंह चित्रसेन सिंह, जेपी सिंह संजय सिंह, विनोद सिंह पिंटू सिंह, रमापति यादव प्रमुख, पवन सिंह महावीर यादव समेत आदि संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad