Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मायके और ससुराल वाले एक दूसरे पर आरोप प्रत्याआरोप लगा रहें हैं। उक्त गांव निवासी विजय कुमार सोनकर की 28 वर्षीया पत्नी नैना सोनकर ने शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसे परिजन उपचार के लिए जा रहें थें लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूत्र बताते हैं कि नैना सोनकर और विजय सोनकर ने प्रेम विवा​ह किया था। इनके ​दो बच्चे थें जिसमें एक लड़की और एक लड़का है। नैना का मायका खेतासराय कस्बे में बताया गया है। सुबह ​पति पत्नी के बीच कुछ वाद वि​वाद हुआ था। इसी से नाराज होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad