Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : घर से चार दिन पूर्व लापता व्यक्ति की गड्ढे में मिली लाश, हत्या की आशंका

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीहाल्ट के पास स्थ्ति एक गड्ढे में बीते चार दिन पूर्व में घर से लापता रहे अधेड़ व्यक्ति की लाश शनिवार तड़के देखी गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहें हैं। इसी थाना क्षेत्र के चौकियां गांव निवासी शाह जफर इलियास उर्फ मिस्टर उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र कुद्दुस की लाश एक गड्ढा जिसमें पानी भरा हुआ था उसमें देखी गई। लाश का चहरा और सिर पानी में था बाकि धड़ पानी के बाहर निकली हुई थी। लाश के निकट सड़क के किनारे उसकी साइकिल खड़ी थी जिसमें झोला लटका हुआ था जिसमें उसका मोबाइल फोन आदि समान सुरक्षित रखा हुआ था। लाश में आ रही बदबू के कारण एैसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसकी मृत्यु दो से तीन दिन पूर्व हुई हो। आश्र्चर्यजनक बात यह है कि सड़क के किनारे यह लाश पड़ी थी फिर भी किसी की नजर उसपर नहीं पड़ी। इस बात पर भी यह ग्रामीणों द्वारा अनुमान लगाया जाता है कि यह लाश आज के दिन ही फेंकी गई है। मृतक के बारे में परिजनों ने बताया कि वह सिलाई का काम करता था और चार दिन पूर्व वह घर से निकला हुआ था तब से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहें थें। फिल्हाल पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad