Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का मुक़दमा दर्ज

पत्रकार : इशरत हुसैन 

जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने जिला पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरी तरफ आरोपित निरीक्षक की पत्नी की तहरीर पर नौकरानी व उसकी पुत्री के विरुद्ध भी एक मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपित निरीक्षक हरिनाथ भारती लाइन बाजार थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रहते हैं। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला व उसकी पुत्री उनके घर बर्तन व कपड़े साफ करने का काम करती हैं। नौकरानी की पुत्री ने लगभग एक पखवारे पूर्व उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि हरिनाथ भारतीय कई महीनों से तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। किसी को कुछ बताने पर धमकी देते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को मामले की जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया था। इसी दौरान शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर हाथापाई हो गई। युवती ने थाने में जाकर तहरीर दी। इसी दौरान हरिनाथ भारती की पत्नी ने भी थाने में जाकर नौकरानी व उसकी पुत्री के विरुद्ध तहरीर दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा दोनों पक्षों में आपसी विवाद है। दोनों तरफ की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Tags