Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में हड़कंप

जौनपुर। सुरेरी थाना परिसर में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक सिपाही अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह, निवासी ग्राम महुआपार, जनपद गोरखपुर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के सुरेरी थाना पहुंचने की सूचना है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad