जौनपुर। शहर के लाइन बाजार से कचहरी रोड का नज़ारा देख कर आप को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की कार्य शैली का पता चल रहा है। किसान आमजन युवा शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी (KAYSTH PARTY) के राष्ट्रीय सचिव अंजनी कुमार श्रीवास्तव अपने साथियों एवं पदाधिकारियों के साथ श्री मनोज साहू , इंद्रसेन् चौहान, एवं लक्षेन्द्र चौहान के निवास स्थान लाइन बाजार गये तो वहाँ का हाल देखकर दंग रह गये।
मनोज साहू के घर के ठीक सामने नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। घर के मुख्य दरवाजे के सामने का चैंबर खुला हुआ है । यदि घर के अंदर से कोई जल्दी में बाहर निकले तो सीधा चैंबर में घुस जाये। स्थिति यह है कि घर के बाहर से न कोई अंदर जा पा रहा है न ही कोई घर के अंदर से बाहर आ पा रहा है।
अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी के सदस्यों से सड़क पर खड़े खड़े ही बात करते हुए कहा कि नगर निगम जौनपुर की कार्य शैली को मीडिया के माध्यम से कल भी तूतीपूर का मामला प्रकाशित करने का प्रयास किया है।
पूरे शहर में नालियाँ बज बजा रही हैं, चैंबर खुले पड़े हैं। पिछले दिनों कई घटनाएं हो चुकी हैं फिर भी कर्मचारी और अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं और किसी अनहोनी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं।
कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी जन समस्याओं का ध्यान नहीं देंगे तो शीघ्र ही नगर निगम का घेराव किया जायेगा।
