Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार हमलावर ने युवक को सीने में मारी गोली

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की रात 8:30 बजे करंजाकला बाजार दुर्गा माता मंदिर के सामने थार और स्कार्पियो सवार हमलावर पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली सीने में लगते ही युवा गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई।

बता दे कि बबरखा गांव निवासी विपिन यादव उर्फ मखान्छु 35 वर्ष पुत्र मेहीलाल यादव अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर से करंजाकला बाजार दुर्गा माता मंदिर के सामने पहुंचते ही स्कॉर्पियो और थार सवार हमलावर चार राउंड गोली मारे जिसमें विपिन यादव को एक गोली सीने में लगते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें तत्काल उसी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। और थार सवार हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले व स्कार्पियो सवार हमलावर मल्हनी की तरफ भाग निकले। गोली चलते ही करंजाकला बाजार में भगदड़ मच गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

सूत्रों से पता चला है कि विपिन यादव उर्फ मखान्छु  5 वर्ष पूर्व किसी मामले मामले में 302 में बंद हुआ था कुछ ही महीने पहले यह जेल से छूटकर आया था।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad