Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी और स्वर्ण व्यापारी विनीत सेठ को मिल रही शुभकामनाएँ

विनीत सेठ

जौनपुर। गहना कोठी के अधिष्ठाता समाजसेवी विनीत सेठ को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। विभिन्न सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले विनीत सेठ को व्यापारी अधिकारी और राजनेताओं की तरफ से बधाइयां दी जा रही है। बताते चले कि सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले तथा अपने समाज को एकजुट, संगठित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत विनीत सेठ जिले में अच्छी छवि के नाते जाने जाते है।

विनीत सेठ का व्यक्तित्व केवल व्यापारिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी, लोगों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता और समाज की एकता एवं उत्थान के लिए आपका निरंतर प्रयास आपको एक विशिष्ट एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है। अपने कर्म, व्यवहार और नेतृत्व से यह संदेश दिया है कि सच्ची सफलता वही है, जिसमें व्यक्ति स्वयं आगे बढ़ने के साथ अपने समाज और अपने लोगों को भी आगे बढ़ाने का संकल्प रखता है। सोशल मीडिया से लेकर प्रतिष्ठान पर जाकर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे है और ईश्वर से कामना कर रहे है कि उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, प्रतिष्ठा एवं अपार सफलता प्रदान करें और आपके नेतृत्व में समाज निरंतर एकता, सम्मान और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इसके अलावा उनके सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad