जौनपुर। जिले के लाल और स्टार जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने एक बार फिर देश-दुनिया में जौनपुर का नाम रोशन किया है। विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर मीट प्रतियोगिता-2026 में रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.68 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया!
रोहित की इस शानदार उपलब्धि से जौनपुर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मैदान पर रोहित ने अपने दमदार थ्रो से प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जौनपुर की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
रोहित यादव की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
