पत्रकार : इशरत हुसैन
जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन के आउटर सिंगनल के पास अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया है। घटना सोमवार सुबह लगभग 8 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर एक से लखनऊ की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी चलकर अभी आउटर सिंगनल के पास पहुंची ही थी कि रेल पटरी के किनारे खड़े अधेड़ ने छलांग लगा दिया। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भंडारी जक्शन के थाना जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गयें। जवानों ने मृतक के पास से जो आधार कार्ड मिला उसमें उसका नाम राजेश कुमार उम्र लगभग 47 वर्ष ग्राम नरगिस थाना बतिया सूरत गुजरात लिखा हुआ था। मोबाइल से पुलिस को और जानकारी मिली कि यह पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर का रहने वाला है। काफी दिनों से सूरत में रहने के कारण इसका आधार वही से बन गया है। पुलिस द्वारा इसके परिजनों को सूचना दे दी गई है जो अंबेडकर नगर से चल चुके हैं। राजकिय रेलवे पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतेजार कर रही है।
