Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रगान के अपमान पर कॉग्रेसियों ने कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र

जौनपुर। जिले मेें कॉग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने पर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बीते 22 अगस्त को उन्नाव जनपद में एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान द्वारा राष्ट्रगान को बीच में छोड़कर मंच से उतर कर चले जाने के प्रकरण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह व शहर अध्यक्ष आरिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के अपमान किए जाने के खिलाफ कोतवाली थाने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एफआईआर दर्ज कराने को लेकर कोतवाली परिसर में डटे हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल, सभासद शहनवाज मंजूर, इरशाद खान,देवराज पांडेय, फैयाज हाशमी, कृष्णचंद निषाद, अरविंद यादव, चंद्रभान सिंह, चंद्रशेखर निषाद,मुहम्मद ताहिर, वैश खान, इस्तेखारुल प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad