Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र में  मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने  हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ सिकरारा बाजार में पंडित सूर्य नारायण उपाध्याय (पूर्व विधायक) के गेट से हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।यात्रा सिकरारा पुरानी बाजार  से होते हुए सिकरारा चौराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरू सिंह,पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, जिला मंत्री डॉ देवी प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अंकुश यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र उपाध्याय, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त गिरी, नीरज,विक्रांत सरोज, अरविंद,तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad