Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : करंट लगने से मासूम की हुई मौत, परिजन में कोहराम

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के गुरुवार को पंखे की करंट लगने से 5 साल का बच्ची गंभीर रूप से झुलस गया परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। 

बता दें कि पताहना गांव निवासी सुरेंद्र गौतम की पुत्री सान्वी गौतम 5 वर्ष पंखे की करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई परिजन और पड़ोसी लोगों ने बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल के जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया लेकिन उसके बाद भी परिजन बगल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल आशीर्वाद में ले गए वहां पर भी चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन बिना पुलिस की सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिए। 

सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे से घटना की जानकारी के लिए संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad