पत्रकार : इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के पास स्थ्ति माल गोदाम रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बिस्कुल की फेरी करने वाले व्यक्ति को बेरहमी से पीट दिया। घटना बुधवार दिन के लगभग 4 बजे की है। गुलाब पाल उम्र 48 वर्ष पुत्र राजदेव पाल निवासी कोहड़ा थाना सरायख्वाजा अपने घर से साइकिल पर बिस्कुल लादकर शहर में बेचने के लिए आ रहा था। जैसे ही माल गोदाम रोड पर पहुंचा तो उसी दौरान दो बाइकों पर सवार लगभग आधा दर्जन दबंगों ने वहीं उसे जमीन पर पटक कर बुरी तरह से पीटना शुरू किया, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ में मच गई। हमलावर इसे तब तक पीटते रहें जब तक वो बेहोश होकर गिर नहीं गया। जब वह बेहोश हो गया तो दबंग उसे वहीं छोड़कर चौकियां की तरफ भाग गयें। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचें और घायल को जिला अस्पताल लाकर उपचार कराया। इस संबंध में बिस्कुट की फेरी करने वाले गुलाब पाल से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। उसे अकारण मारा गया है। वैसे भी यह आधी रात तक अपनी साइकिल फेरी करके बिस्कुट की आमदनी से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं किया है।
