Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : डालिम्स सनबीम स्कूल में ‘करियर गाइडेंस फेयर–2026’ का आयोजन

जौनपुर, 13 अक्टूबर 2026। डालिम्स सनबीम स्कूल, जौनपुर में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए ‘करियर गाइडेंस फेयर–2026’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों और करियर विकल्पों से परिचित कराना तथा भविष्य की पढ़ाई के संबंध में निर्णय लेने में सहायता करना था।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी–एपी, आरवी यूनिवर्सिटी, एलायंस यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी, व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, गीता यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी, पीसीईटी की पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी, गलगोटियाज यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी तथा इक्फाई यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और करियर संबंधी परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि और भविष्य की योजनाओं के अनुसार उच्च शिक्षा से जुड़े विकल्पों को समझा।

विद्यालय में आयोजित ‘करियर गाइडेंस फेयर–2026’ विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और व्यावसायिक भविष्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक उपयोगी पहल रहा। विभिन्न संस्थानों की एक ही स्थान पर उपस्थिति ने विद्यार्थियों को शिक्षा के अनेक अवसरों से परिचित होने का मंच प्रदान किया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad