Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS: विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दलित से दस लाख की ठगी, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दलित से दस लाख रूपये ठग लेने तथा वापस मांगने पर गाली देना ​और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में विद्यालय के एक कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी रोहिता गौतम पुत्र दशरथ गौतम की बातचीत मोहित भाटिया पुत्र स्वर्गीय कमल भाटिया निवासी गोमती नगर कालोनी कटघरा थाना कोतवाली से थी। मोहित भाटिया (शिक्षक एमबीए) ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर रोहित गौतम से दस लाख रूपया इस बात पर लिया कि वह उसकी बाबू के पद पर नौकरी पहले एढाक पर लगवा देगा जहां कुछ दिन करने के बाद उसकी परमानेंट हो जाएगी उसकी बात पर विश्वास करके आनलाइन तथा नगद रूपया दे दिया। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तब वह अपना पैसा वापस मांगने लगा जिसे देने में आरोपी आनाकानी करने लगा। इसी वर्ष के तीन अक्टूबर को जब रोहित अपना पैसा मांगने के लिए उसके घर पर गया तो आरोपी ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। इतना ही नहीं अपने पिता लाइसेंसी बदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। कोवताली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दलित उत्तपीड़न समेत कई धाराओं में मामला पंजिकृत कर जांच शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि पैसा लेने का आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किसी पद पर नौकरी करता है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad