Type Here to Get Search Results !

लाठी डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने नामजद 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jaunpur
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में जमीनी विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में जमकर चली लाठी डंडे चले जिसमें एक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नामजद किए गए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार के दिन की लगभग 1:00 बजे की है। उक्त गांव में पड़ोस के रहने वाले लोगों ने सात और आठ की संख्या में जुट कर हमला कर दिया। हमले में नंदकिशोर पटेल 45 वर्ष पुत्र राम गनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में घायल गजराज पटेल 30 वर्ष सुखराज पटेल 35 वर्ष शीला देवी 30 वर्ष पत्नी गजराज और नंदलाल पटेल 50 को गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। जिसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है अन्य तीन गंभीर रूप से घायल गजराज सुखराज और शीला देवी का उपचार अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के घटित होते ही पुलिस ने अलग-अलग स्थान से छापेमारी करके नाम जद किए गए लोगों में से लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। हमलावरों द्वारा दिए गए इस घटना को लेकर स्थानिया ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कि हमलावरों ने सबसे शुभ त्यौहार होली के दिन इस तरह की घटना का अंजाम दिया है।
Tags