नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) ने अपनी पहली सूची जारी की है। इस सूची में 16 उम्मीदवार मैदान में है जिसमें पांच महिलाएं भी हैं। दिल्ली की 7 सीटों में से चार सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा है। चांदनी चौक से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सक्सेना, उत्तर पश्चिम दिल्ली से अमरजीत सिंह, पश्चिम दिल्ली से एडवोकेट गुलशन सोलंकी, दक्षिण दिल्ली से नेहा शर्मा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा यूपी के चंदौली से सुजीत मिश्रा, गाजीपुर से मनोज मुरारी यादव, लखनऊ ईस्ट से कुमारी ज्योति सिंह, गौतम बुध नगर से शिखा मिश्रा, आजमगढ़ सदर से संतोष फूलचंद, गाजियाबाद से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी राज कपूर सिंह, मिर्जापुर से अरुण गुप्ता, गोरखपुर से जितेन यादव, असम के सोनितपुर से रेखा डरनाल, महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई से तस्लीम वसीम और उत्तर पश्चिम मुंबई से हरिशंकर यादव पर पार्टी ने दांव लगाया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर लोकसभा सदर से ठोकेंगे ताल
जौनपुर। कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे अशोक सिंह ने पार्टी से अलग होकर अपनी एक अलग पार्टी बनाई। अभी हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमो पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ही इशारे पर मेरे ऊपर हमला किया गया। बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में अशोक सिंह जौनपुर सदर से चुनाव लड़ चुके थे। जौनपुर के निवासी अशोक सिंह एक बार फिर अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे इसके लिए उन्होंने घोषणा भी कर दी है।