Type Here to Get Search Results !

शाहगंज में ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव सम्पन्न



जौनपुर । ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव समारोह स्थान पीएम श्री विधायक चकराज सहावे ब्लाक शाहगंज प्रांगण में सोमवार को बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल व विशिष्ठ अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहगंज सुरेश कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। अतिथियों में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। चकराज सहावे के बच्चों ने सरस्वती बंदना व संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। शिक्षक नोडल ने अतिथियों को बैच लगाकर बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा टी,एल.एम. मेला भी लगाया गया। बीईओ अमरदीप जायसवाल ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मज़बूत करने में शिक्षक, आगंबाड़ी व अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उन्होनें कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा एक से तीन को निर्धारित अधिगम प्राप्त करना है। शासन की ओर से पूर्व प्राथमिक और कक्षा तीन तक निर्धारित अधिगम दक्षताएं पूरी करने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को कार्यक्रम के जरिए सम्मानित करने की योजना है। जिससे प्राथमिक स्तर तथा बुनियादी शिक्षा को मज़बूत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकें। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्री प्राइमरी में राज्य की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्राथमिक शिक्षा में समुदाय व अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित किया। और कहाँ कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य है आने वाले समय में बच्चों को उनका भविष्य प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षको, आंगनवाड़ी के साथ ही अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है, शिक्षण कार्य के साथ साथ नियमित विधालय में उपस्थित पर विशेष बल दे। 

एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री  एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ  शाहगंज  प्रशांत मिश्र ने कहा कि हमें नौनिहालों को  निरंतर  अच्छा माहौल देकर प्रेरित करते रहना है,  उन्होंने स्कूल रेडिनेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।शिक्षक नेता अभिषेक सिंह ने भी सम्बोधित किया। चन्द्रमणि मिश्र ने गीत सुनाया। हर न्याय पंचायत से 5- 5 निपुण बच्चों कुल 16 न्याय पंचायत से 80 बच्चों को सम्मानित किया गया।संचालन राम आसरे यादव ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा, सै मो मुस्तफा, वीरेंद्र यादव, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक मौर्य, वीरेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मौर्य, अशोक कुमार सोनकर, बुद्धिराम सहित शिक्षक, आंगनबाड़ी, अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags