Jaunpur News
सरकार की प्राथमिक विद्यालयाें के प्रति सर्वोच्च प्राथमिकता के क्रम में आज शिक्षा व्यवस्था में जमीन पर दिखने वाले परिवर्तन काे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अपनी सफलता के द्वारा एक सुखद परिणाम दे रहे हैं ।
इसी क्रम में प्रति वर्ष नवाेदय विद्यालयाें में प्रवेश हेतु आयाेजित प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय सरायबिरू के छात्र नितिन निषाद ने चयनित हाेकर पूरे विद्यालय परिवार काे गाैरवान्वित किया है ।
छात्र नितिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह (जाे कि प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत के ब्लाक महामंत्री भी है) एवं समस्त विद्यालय परिवार काे दिया है ।
उक्त के क्रम में प्राथमिक विद्यालय गुलरा के छात्र आयुष कुमार राव ने भी नवाेदय प्रवेश परीक्षा में चयनित हाेकर प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ,सहायक अध्यापक उमेश कुमार सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है । उक्त के क्रम में प्राथमिक विद्यालय मनियरा के छात्र अंश यादव ने भी इस प्रवेश परीक्षा में चयनित हाेकर प्रधानाध्यापक गुंजन राय, सहायक अध्यापक शिव प्रकाश यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार काे गाैरवान्वित किया है ।
उक्त सफलता हेतु खण्ड शिक्षाधिकारी केराकत श्री अखिलेश कुमार झा के द्वारा समस्त चयनित बच्चाें काे एवं पूरे विद्यालय परिवार काे ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी ।
प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत की तरफ से ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा समस्त चयनित बच्चाें काे एवं पूरे विद्यालय परिवार काे ढेर सारी बधाई के साथ साथ उनके उज्वल भविष्य की कामना की गयी ।