Type Here to Get Search Results !

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
लखनऊ। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हालत खराब होने का समाचार मिल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि बेहद गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में मुख्तार अंसारी को आईसीयू में कराया भर्ती कराया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरे मेडिकल कालेज को पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया है। 
वहीं इस मामले में बांदा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के सभी जिम्मेदार कुछ बोलने से बच रहे है। 
विदित हो कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था। अपनी वर्चुअल पेशी में माफिया ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। पता चला है कि  एक हफ्ते से लगातार मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब चल रही थी जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।