Type Here to Get Search Results !

जौनपुर की जनता का प्यार हमें मिल रहा है : अशोक सिंह





 समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से निकलने के बाद अशोक सिंह जमालापुर, तिरमुहानी बरसठी मोड़, मड़ियाहूं, जोगापुर, रामदयालगंज, पालिटेक्निक चैराहा पहुंचे तो समर्थकों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद अशोक सिंह समर्थकों के साथ शीतला चैकिया धाम पहुंचे। शक्तिपीठ पहुंचने के बाद अशोक सिंह ने मत्था टेका और दर्शन किया। लगभग तीन बजे बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी दलितों, शोषितों वंचितों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी को जनता का आर्शीवाद मिल रहा है। बतातें चलें कि अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा सदर से चुनाव लड़ेंगे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि जौनपुर की जनता का प्यार हमें मिल रहा है और यदि मै यहां से चुनाव जीतता हूं तो जिले में विकास की गंगा बहा दूंगा। इस मौके पर भारी संख्या में लोग बीआरपी कालेज के मैदान में मौजूद रहे।

Tags