जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सभासद व उनके दो साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने व ना देने जान से मार देने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज किया है। इस संबंध में किसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी रामानंद गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर दी है कि नगर पालिका के होने वाली एक टेंडर में सभासद दीपक जायसवाल सभासद ख्वाजगी टोला ने उनसे दो लाख रुपए की रंगदारी मांगा और न देने पर जान से मार देने की धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा को निर्देशित किया कि अभिलंब मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना कराई जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दीपक जय सवाल निवासी ख्वाजगी टोला दूसरा प्रेमनाथ सिंह निवासी ग्राम बिसवा थाना सिकरारा तीसरा बालाजी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सिंह के खिलाफ धारा 384 वह 506 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर लिया गया है। इस पूरे मामले की विवेचना कोतवाली की उपनिरीक्षक आरती सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में झुकी हुई है सत्यता क्या है या तो विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सभासद और उनके साथ दो और लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चर्चा का विषय बना हुआ है।