सांसद समेत तमाम नेताओं और समाजसेवियों ने दी बधाई, मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ
जौनपुर। ईद की नमाज पूरे जिले में अकीदत के साथ पढ़ी गई। शहर के शाही ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने बड़ी संख्या में नमाज पढ़कर एक दूसरे से गले लगकर मुबारकबाद दिया। नमाज होने के बाद देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर सांसद श्याम सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष, समाजसेवी निखिलेश सिंह समेत तमाम लोगों ने गले लगकर लोगो को बधाई दी। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। वहीं जिले के मछलीशहर, शाहगंज, गौरा बादशाहपुर, मानी गुरैनी, बदलापुर की मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई।