Type Here to Get Search Results !

नीलगाय को बचाने में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल


गौराबादशाहपुर (जौनपुर) । आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी युजवेंद्र सिंह 50 पुत्र दुर्ग विजय सिंह अपने चाचा बजरंगी सिंह तथा भतीजे मुकुल सिंह, विशाल सिंह तथा भतीजी सोनम सिंह के साथ बनारस गए हुए थे। जहां से रात 1:30 बजे वह घर आने के लिए अपनी कार से चले। 


यजुवेंद्र सिंह कार खुद ड्राइव कर रहे थे। चौकिया आरा मार्ग पर आरा गांव के पास अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गया जिसे बचाने में  कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना में यजुवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठे बजरंगी सिंह तथा विशाल सिंह को चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। 

Tags