Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर कलाम बनाए गए बूथ अध्यक्ष

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शहर के बड़ी मस्जिद निवासी डॉक्टर कलाम को वहां का बूथ अध्यक्ष बनाया है। श्री अशोक सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी मजबूती से डटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कार्यकर्ता और बूथ इंचार्ज की भूमिका अहम होती है। बताते चले कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा बसपा भाजपा भी अपनी तैयारी जोरों पर कर रही हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।  इस मौके पर प्रवीण सिंह शिव शंकर सिंह विजय यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags