Type Here to Get Search Results !

बीसी सखियों ने प्रदर्शन कर बैंक से न जोड़े जाने का जताया विरोध

 



गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में बीसी  सखियों ने बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष नेहा विश्वकर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा कहा कि बीसी सखियों को आदेश के बाद भी एसबीआई बैंक से जोड़ा नहीं जा रहा है जिससे कार्य ठप हो गया है तथा मानदेय भी नहीं मिल रहा है।  इस समस्या को लेकर बीसी सखी की ब्लॉक अध्यक्ष नेहा विश्वकर्मा के आवाहन पर गुरुवार को क्षेत्र की बीसी सखी एकत्र होकर एसबीआई बैंक से ना जोड़ने में लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।


 प्रदर्शन कर रही बीसी सखियों ने बताया कि तीन माह पूर्व सभी बीसी सखी को एसबीआई बैंक से जोड़ने का आदेश होने के बाद भी उन्हें नहीं जोड़ा जा रहा है। जिसके चलते लेनदेन के सभी कार्य ठप हो गए हैं साथ ही साथ बताया कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा कई बार अवगत कराने के बाद कहा गया था बैंकिंग के लिए  मशीन और सामान को कहीं से भी खरीद सकते हैं किंतु अधिकारियों द्वारा केवल मनीपाल कंपनी से ही मशीन खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है जिसके पीछे काफी बड़े वित्तीय घोटाले का अंदेशा भी दिख रहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विकासखंड अधिकारी धर्मपुर  कृष्ण मोहन यादव को सौंपा गया। इस दौरान सुनीता शर्मा, शशि कला सिंह, कामिनी सिंह, परवचन सिंह, संजू देवी, पूनम, अनीता, संध्या राय सहित तमाम ई सखी मौजूद रही।

Tags