Type Here to Get Search Results !

नवरात्र: शीतला धाम चौकिया में अक्षरा सिंह सहित हजारों भक्तों ने माथा ठेका


जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला धाम चौकिया में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन चौकिया धाम से लेकर काली माता मंदिर तक दो लाइन लगी रही। वही 4ः00 बजे भोर से ही शीतला धाम मंदिर के महंत विवेकानंद पन्डा ने अपने पांडा परिवार के साथ मां शीतला का पट खुलने व आरती होने के बाद दर्शनाथियों का दर्शन प्रारंभ कराया। जयकारे से गूंज उठा चौकिया धाम। 

भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह व अंशुमान सिंह प्रोड्यूसर अविनाश एमपी सिंह विद्या सिंह अमित शुक्ला वही जौनपुर लोकसभा सदर के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने भी चौकिया धाम पहुंच दर्शन किया। सुरक्षा की दृष्टि से डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान 60 से 70 पुलिस और 20 महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

Tags