एसवीकेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार के परिजन को सौंपा 50 हजार का चेक
जौनपुर। लोकसभा जौनपुर के प्रत्याशी अशोक सिंह ने रविवार को उसरहटहा स्थित शेर ए पंजाब ढाबा पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। कहा फ्री राशन के नाम पर लोगों को अपंग बनाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने महाराष्ट्र में मंत्री होते हुए उत्तर भारतीयों के लिए कुछ नही किया है। भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस से उनसे किनारे कस लिया था। जौनपुर में उनका जन्म स्थलीय होते हुए भी उन्होंने जनपद के लिए कुछ नही किया। श्री सिंह ने कहा कि यूपी में 26 प्रत्याशी मैदान में है। पूरे भारत से 100 से 150 सीट पर चुनाव लड़ाएंगे। आचार संहिता के उलंघन में दर्ज मुकदमे के बाबत कहा कि भाजपा के इशारे पर परेशान करने के लिए प्रताडि़त किया गया। महाराष्ट्र की तरह से जौनपुर से भी कृपा को निराशा मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि योगी मोदी को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। मेरी पार्टी के चुनाव लडऩे से ख़ासकर भाजपा डर गई है। इस से पूर्व पत्रकार रविशंकर वर्मा के निधन पर उनके आवास पहुँचकर गहरी शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को पचास हजार रुपए का चेक प्रदान किया। श्री सिंह के इस कार्य की सराहना हो रही है।
