Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत


जौनपुर । सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ से जंगीपुर कला घर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई घर पर सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
जानकारी के अनुसार जंगीपुर कला गांव निवासी नौशाद अहमद 27 वर्ष पुत्र स्व इकबाल अहमद भकुरा मोड़ से जंगीपुर कला घर आते समय 500 मीटर पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई स्थानीय लोगों ने देखा तो मौके पर पुलिस को सूचना दिए और 112 एंबुलेंस को सूचना दिए एक घंटा बीत जाने के बाद नहीं मौके पर पुलिस पहुंची और ना ही एंबुलेंस स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई होती तो नौशाद की जान बच सकती थी  घर पर सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया नौशाद अहमद की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी इनकी दो छोटी बच्चियों भी हैं पिता की मौत से बच्चों के ऊपर पिता का साया उठ गया।
Tags