Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में है जंगलराज, मेरी जान को है खतरा : अशोक सिंह


बैलगाड़ी से रैली निकाल मांगा समर्थन, पत्रकार की हत्या पर राजनीतिक रैली को किया स्थगित 

Jaunpur। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में प्रत्याशी नए नए तरीके अपनाकर जनता के बीच में जा रहे है। जनता का दिल जितने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहा है। इस तरह का एक नजारा जिले में देखने को मिला है।  समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य प्रत्याशी अशोक सिंह अपने नए अंदाज में जनता के दिलों में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय से बैलगाड़ी द्वारा रैली निकालते हैं जो विभिन्न रास्तों से होते हुए सद्भावना पुल पर पहुंची। वहां पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मेरी राजनीति का मकसद है जनता की सेवा करना और जौनपुर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज शाहगंज में एक पत्रकार की हत्या कर दी गई है जिसका हमें बहुत ही दुख है। 

प्रदेश में जंगल राज है और मेरी भी जान को भी खतरा है। पत्रकार की हत्या से मर्माहत अशोक सिंह ने अपनी रैली को स्थगित कर दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में सैकड़ो की संख्या में समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। बैलगाड़ी से जनसंपर्क कर रहे अशोक सिंह लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Tags