Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह समर्थकों सहित गिरफ्तार

जौनपुर। वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में थाना लाइन बाजार पुलिस ने समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया। अशोक सिंह हुसैनाबाद स्थित अपने चुनाव कार्यालय के सामने वाहन खड़ा किये थे। लाइन बाजार पुलिस ने इसे हटवाने की बात कही जिस पर अशोक सिंह व समर्थक नाराज हो गये। आक्रोशित अशोक सिंह अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गये। पुलिस लोकसभा प्रत्याशी और उनके समर्थकांे को हिरासत में लेकर थाने चली गयी। 






Tags