Type Here to Get Search Results !

सद्भावना क्लब ने प्याऊ का लगाया कैम्प


जौनपुर। सद्भावना क्लब जौनपुर ने अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में सेवा भाव के तहत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए राहगीरों हेतु बड़ी मस्जिद चौराहा पर नि:शुल्क जल वितरण स्टॉल सद्भावना क्लब द्वारा लगवाया गया। प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी आशीष मिश्रा ने किया जहां उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जहां हर इंसान कड़ी धूप से परेशान है,वहीं इस तरीके के ठंडे जल की व्यवस्था करने से आम जनमानस में प्यास से कुछ राहत मिलेगी। यह एक पुण्य का कार्य है। 

इसी क्रम में अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि पानी की व्यवस्था करना हर धर्म और इंसानियत के लिए पुण्य का कार्य है। वहीं पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू और मधु सूदन बैंकर ने संयुक्त रूप से कहा कि शुद्ध शीतल जल व मिष्ठान का स्टॉल अनवरत गर्मी भर चलता रहेगा। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू और नरसिंह अवतार जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा की सैकड़ों की संख्या में लोग इस प्याऊ से हर वर्ष पानी पीते हैं। और यह अनवरत पूरी गर्मी तक चलता रहेगा। संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान व आभार कार्यक्रम संयोजक आकाश साहू ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष अग्रहरी,विकास अग्रहरी, अतीत मौर्या,हाजी सैय्यद फ़रोग, विनीत गुप्ता,मास्टर कलीम अहमद,मिर्ज़ा तालिब क़ज़लबाश समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags