Type Here to Get Search Results !

jaunpur News: गोली मारने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। सरायख्वाजाथाना क्षेत्र के कयार गांव में मनबढ़ो के खूनी खेल में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं पुत्र और बहन घायल हो गएं है।  घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी थाना क्षेत्र कयार गांव निवासी अरमान और एजाज़ के बीच मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक मकान निर्माण के दौरान बारजे को लेकर विवाद हो गया। पुलिस जानकारी के अनुसार एजाज़ अपना मकान बनवा रहें थें जिसका बारजा अरमान के मकान को छू रहा था। इसी बात से क्षुब्द होकर अचानक अरमान ने एजाज़ पर गोली से फायर कर दिया जिससे गोली एजाज के पेट में जाकर लगी। 
परिजनों की मदद से एजाज़ को अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान एजाज़ की मृत्यू हो गई। वहीं परिवार के दो लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अरमान और उसके भाई, मां, बहन को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलने की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)