Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : राजपूत सेवा समिति ने मनाया महाराणा प्रताप की जयंती


महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाय वनों में समय बिताया : सीमा 

संघर्ष भरा रहा मुगल सल्तनत के घमंड को चूर करने वाले महाराणा प्रताप का जीवन : कृपाशंकर सिंह

जौनपुर। राजपूत सेवा समिति जौनपुर द्वारा नगर के कालीचाबाद में स्थापित महाराणा प्रताप प्रतिमा पार्क में महाराणा प्रताप की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी आयोजित कि गई। जयंती कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को याद किया। जयंती समारोह में बोलते हुए महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जौनपुर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है। कई देशों के लोगो महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आन्दोलन चलाये है।


आगे उन्होंने महाराणा प्रताप के ऐतिहासिक प्रसंगों की व्याख्या करते हुये वीरोत्तेजक कविताएं सुनाई। उन्होंने महाराणा प्रताप के उज्जवल इतिहास को सामने लाने की आवश्यकता जताते हुये महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त व उनके समाज और राष्ट्र को दिये योगदान को याद किया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप नाम है वीरता और वचन की एक अद्भूत मिसाल का। महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। ऐसे महापुरूषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरूषों के जीवन व शिक्षाओं पर चलते हुए हमें देश की मजबूती के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग विदेशी वस्तुओं को छोड़कर स्वदेशी अपनाएं तथा राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए जी जान से काम करें। महाराणा प्रताप ने जो कुर्बानी दी उसकी इतिहास में कहीं मिसाल नही मिलती। अब समय आ गया है कि देश में ऐसे संस्कार का वातावरण तैयार किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए आन, बान व शान कायम रखते हुए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा तथा वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे। कुंवर जय सिंह बाबा ने कहा कि भारतीय इतिहास में राजपूतों का गौरव पूर्ण स्थान रहा है। राजपूतों ने जाति, धर्म तथा स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में भी कभी संकोच नहीं किया। वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि महान राजपूत नरेश महाराणा प्रताप अपने पराक्रम और शौर्य के लिए समूची दुनिया में मिशाल के तौर पर जाने जाते हैं। एक ऐसा राजपूत सम्राट जिसने जंगलों में रहना पसंद किया, लेकिन कभी भी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)