बाबू सिंह कुशवाहा 97670 तो प्रिया 35312 मतों से विजयी
जून 04, 2024
जौनपुर-मछलीशहर में लहराया सपा का परचम
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपाशंकर सिंह को 97670 मतों से पराजित किया। बाबू सिंह कुशवाहा को 505795 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 408125 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 156588 मत प्राप्त हुआ। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने निकटतम् प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35312 मतों से पराजित किया। प्रिया सरोज को 449069 मत प्राप्त हुआ जबकि वीपी सरोज को 413757 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 156680 मत प्राप्त हुए।
