Type Here to Get Search Results !

मयंक श्रीवास्तव बनाये गये ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेल्फेयर आर्गनाइजेशन के मीडिया प्रभारी


Jaunpur News: जिले के युवा पत्रकार मयंक श्रीवास्तव को ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेल्फेयर आर्गनाइजेशन का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उक्त पद मिलने पर उनके शुभचिन्तकों और मित्रों में खुशी की लहर है। मयंक श्रीवास्तव ने कहाकि पत्रकार समाज का आईना होता है। यदि पत्रकारों का उत्पीडऩ होता है संगठन के बैनर तले उनकी आवाजों को मजबूती से उठायेंगे। विदित हो कि पत्रकारों के हितों की रझा, सुरझा व संरक्षण करने वाला देश का एक मात्र संगठन है। इस संगठन का पूरा नाम  ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आर्गनाइजेशन है। भारत में दो लाख से अधिक इस संगठन के सदस्य हैं। यूपी में इस संस्था से अब तक अस्सी हजार से अधिक पत्रकार जुड़ चुकें हैं। संस्था का प्रदेश कार्यालय लखनऊ और केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में है। संस्था पत्रकारों की हितों की रझा व उनके सम्मान के लिए संघर्षरत है। मनोज कुमार मिश्र प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश ने मयंक श्रीवास्तव को बधाई दी है।

Tags