गौराबादशाहपुर,जौनपुर। शिक्षा को मजबूती प्रदान करने एवं बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु आज दिनांक-9/6/2024 दिन रविवार को स्व०बाबू बलिकरन सिंह केआवास पर क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉ.जयसिंह राजपूत द्वारा धर्म रक्षक एवं वीरता के प्रतीक भगवान श्री रामचंद्र जी,क्षत्रिय कुलभूषण सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र अंकित कापी एवं पेन देकर बच्चों को उनके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में मेधावी बच्चों को पुनःअध्ययन सामग्री देकर पुरस्कृत करने का वचन दिया गया,इस अवसर पर अनुराग सिंह,सम्राट सिंह,तान्या सपना,कृतिका,वर्तिका,दिव्या यश सिंह चौहान,अदिति सिंह चौहान,आकांक्षा,अस्मिता, दीपिका,ऋषिराज सिंह चौहान, आदित्य सिंह,परी,राखी,आकाश शिवांगी,अर्जुन सिंह चौहान, तान्या,प्रियांशु सिंह,आदि बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।


