JAUNPUR NEWS : लोहिया पार्क कृषि भवनमें जौनपुर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु अमरनाथ के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उत्साह से सभी प्रोटोकॉल आसन किए तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योग स्वयं के लिए"योग समाज के लिए"पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर अपना उद्बवोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉक्टर राजीव त्रिपाठी ने योग के फायदे और नुकसान के बारे में बताया। हिंदू भगवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह ने योग को विस्तार से बताया तथा जेपीएमसी के देवेश गुप्ता ने योग से जोड़ने को कहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सुशील अग्रहरी ने किया । इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन श्री रविंद्र प्रताप सिंह श्री राम प्रताप सिंह श्री सर्वेंद्र सिंह पांडे श्री सत्य प्रकाश मिश्रा श्री नरेंद्र मिश्रा श्री शैलेंद्र कुमार ने दिया ।श्रीमती माधुरी सिंह श्रीमती नीतू सिंह श्रीमती प्रीति सिंह श्रीमती मालविका सिंह श्रीमती सुमन सिंह श्री संजय मिश्रा श्री संजय सिंघानिया, रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री मिराज हैदर ने योग के फायदे बताएं श्री सुशील मिश्रा श्री सुशील श्रीवास्तव सहित सैकड़ो सभी योग साधकों ने करो योग रहो निरोग का नारा दिया।