Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर

जौनपुर। भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर तेजी से हीट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर इन ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने में जुटे हुए हैं।  बिजली विभाग ने अब मुंगराबादशाहपुर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के दस-दस एमबीए के ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने का अनोखा तरीका निकाला है।आज ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए दो वाटर कूलर लगाये गए हैं।

 ट्रांसफार्मर का टेम्परेचर 60-70 डिग्री से ऊपर नहीं जाना चाहिए। इसलिए ट्रांसफार्मर के तापमान को कम करने के लिए पानी डाला जा रहा है। उपखंड अधिकारी आलोक उपाध्याय व अवर अभियंता श्री आशीष पटेल का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखा जाए तो फॉल्ट की समस्या कम होती है। इसी वजह से ठंड के मौसम में कम फॉल्ट होता है। लोड बढ़ने और गर्मी से ट्रांसफॉर्मर ट्रिप कर रहे हैं। कूलर से उन्हें ठंडा रखने में मदद मिलेगी। इसी वजह से ट्रांसफॉर्मर के सामने कूलर लगाया गया है।

Tags