Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : रहस्यमय परिस्थिति में अधेड़ की मौत

सिकरारा । थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव निवासी अधेड़ की शुक्रवार  देरशाम रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई।परिजनों की सूचना पर पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेज दिया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही अधेड़ की मौत से राज खुल सकेगा। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अमलेश सिंह उर्फ गब्बर शुक्रवार  दोपहर  अपनी स्कार्पियो वाहन से घर से निकले थे,शाम साढ़े छह बजे कतिपय युवक उन्हें उनके स्कार्पियो वाहन से बेहोशी हालत में घर के सामने छोड़ गए उक्त युवक धूल मिट्टी से सराबोर नशे में धुत थे,साथ मे एक काले रंग की कार भी थी, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की माने तो गब्बर का बेहोशी हालत में दांत बैठ गया था,मुख से खून निकल रहा था,शरीर पर चोट के निशान थे,उनके स्कार्पियो वाहन का पीछे का कांच टूटा हुआ था,आनन फानन में परिजन उन्हें नगर के निजी अस्पताल ले गए जहाँ गम्भीर हालत देख चिकित्सको ने वाराणसी को रेफर कर दिया,वाराणसी पहुँचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।देर रात उनके परिजन शव को घर ले आये। घटना की सूचना पाकर उनका छोटा भाई  विजय सिंह  झब्बर  मुंम्बई   से घर के लिए निकल दिया,शनिवार दोपहर घर पहुँचने पर पुलिस को लिखित तहरीर देकर भाई की रहस्यमय मौत के सम्बंध में  पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की मांग की।पुलिस शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से पर्दा उठ सकेगा।वैसे घटना को लेकर क्षेत्र में तरह चर्चाएं तैर रही है।

Tags