JAUNPUR NEWS : लोगों को व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नई बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने बुधवार सायं बारह लाख रुपए लागत से बने ओपन जिम व सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा सरोखनपुर, सराय रूस्तम एवं प्रतापगढ़ रोड पर भी ओपेन जिम बनाए जाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 200 नगर पालिका है।हमारा लक्ष्य कि नगर पालिका को विकसित कर प्रदेश के टापटेन की सूची में शामिल कराया जाए। जिसके लिए नगर पालिका परिषद विकास कार्यों को निरन्तर गतिशील बनाते हुए गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराया जा रहा हैं। नगर वासियों की समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद संवेदनशील है तथा समस्याओं का निस्तारण करने का हर संभव प्रयास कर रही है।नगर पालिका क्षेत्र में लगवाए गए सभी आर ओ मशीन को बदलवाने का कार्य शुरू हो गया है।सभासदों से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने वार्डों में जन्म मृत्यु का पंजीकरण कराने हेतु निर्धारित फार्म 15 दिन के भीतर नगर पालिका में अवश्य जमा कराना सुनिश्चित करें ताकि आगे चलकर पंजीकरण कराने में कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर अपने संबोधन में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि व्यक्ति के विकास हेतु स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों का बहुत बड़ा महत्व है। जिसके लिए चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त सदैव तत्पर है। उन्होंने लोगों से नगर पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सहभागिता निभाने की अपील की।इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा , विजेन्द्र जायसवाल, मनोज कुमार गुप्त, राजेश शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, विशम्भर दुबे एजाज अहमद, अवर अभियंता शिवा नंद वास्को, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, सफाई नायक होरी लाल सहित नगर के प्रबुद्ध जन भारी संख्या में मौजूद रहे।
JAUNPUR NEWS : ओपेन जिम एवं सेल्फी प्वाइंट का चेयरमैन ने किया लोकार्पण
जून 13, 2024

Tags