Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाईक सवार की मौके पर मौत

JAUNPUR NEWS : बरसठी  स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज नहर के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाईक सहित सड़क पर गिर पड़ा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई , युवक की  मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश सोनकर पुत्र हूब लाल सोनकर उम्र 40 वर्ष जो कि ज्ञानपुर का मूल निवासी था वह अपने ससुराल बरसठी थाना क्षेत्र के फतुही कला में आ रहा था। जिसकी आलमगंज नहर के पास मोटरसाइकल अनियंत्रित हो गई जिससे वह बाईक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। समय से घायल युवक को इलाज न मिलने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगो मे से ही किसी ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना देकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक दिल्ली से अभी अपने घर सोमवार को आया था जो की आज अपने ससुराल आ रहा था यह घटना हुई है। मृतक प्रकाश सोनकर की पत्नी अंजू और उसकी पांच बेटी व दो बेटे दिल्ली में थे जो सूचना पाने के बाद अपने घर के लिए आ रहे है। इस घटना  से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Tags